मुख्य विषयवस्तु में जाएं स्क्रीन रीडर एक्सेस साइट मैप
अ- अ अ+
अ अ
विभाग : युवा कल्याण विभाग
राज्य सरकार शहरी ऑनलाइन सभी सामान्य जाति
योजना का विवरण

मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2020 में घोषित एक महत्वपूर्ण रोजगारपरक पहल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक कार्य अनुभव उपलब्ध कराना तथा उन्हें भविष्य में रोजगार प्राप्त करने के लिए तैयार करना है।

इस पहल के अंतर्गत कक्षा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को विभिन्न तकनीकी संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जोड़ने की परिकल्पना की गई थी। योजना का उद्देश्य युवाओं को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव प्रदान करना है, जिससे वे उद्योगों की आवश्यकताओं, व्यावसायिक प्रक्रियाओं एवं कार्यप्रणाली को समझ सकें।

वर्ष 2020 में योजना की घोषणा के समय इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने से 1 वर्ष तक प्रस्तावित की गई थी। इस अवधि के दौरान पात्र युवाओं को ₹2,500 प्रतिमाह तक मानदेय प्रदान करने की घोषणा की गई थी, जिसमें ₹1,500 केंद्र सरकार तथा ₹1,000 उत्तर प्रदेश सरकार के योगदान का उल्लेख किया गया था। इंटर्नशिप पूर्ण होने के बाद युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए प्लेसमेंट सहायता तथा Human Resource (HR) Cell स्थापित करने की भी घोषणा की गई थी।

योजना के प्रमुख उद्देश्य:

  • युवाओं को व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कार्य अनुभव प्रदान करना।

  • शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बीच समन्वय स्थापित करना।

  • कक्षा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक स्तर के युवाओं को कार्यस्थल आधारित प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराना।

  • युवाओं के तकनीकी, व्यावसायिक एवं संचार कौशल का विकास करना।

  • उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल एवं रोजगार योग्य मानव संसाधन तैयार करना।

  • युवाओं को शिक्षा से रोजगार की ओर संक्रमण में सहायता प्रदान करना।

  • इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले युवाओं को रोजगार एवं प्लेसमेंट के अवसरों से जोड़ना।

योजना में पंजीकरण हेतु क्लिक करें


लाभ
  • तकनीकी संस्थानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में इंटर्नशिप का अवसर।

  • इंटर्नशिप अवधि के दौरान घोषित प्रावधानों के अनुसार ₹2,500 प्रतिमाह तक मानदेय।

  • वास्तविक कार्यस्थल पर कार्य करने का अनुभव।

  • तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल का विकास।

  • उद्योगों की कार्यप्रणाली एवं व्यावसायिक वातावरण की जानकारी।

  • टीमवर्क, संचार, अनुशासन एवं समस्या समाधान की क्षमता में सुधार।

  • भविष्य में रोजगार प्राप्त करने के लिए व्यावहारिक अनुभव।

  • इंटर्नशिप पूर्ण होने के बाद घोषित प्लेसमेंट सहायता की परिकल्पना।


पात्रता
  • उत्तर प्रदेश के पात्र विद्यार्थी एवं युवा।

  • कक्षा 10वीं उत्तीर्ण अथवा अध्ययनरत विद्यार्थी।

  • कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अथवा अध्ययनरत विद्यार्थी।

  • स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी।

  • तकनीकी एवं व्यावसायिक संस्थानों से जुड़े पात्र विद्यार्थी।

  • संबंधित इंटर्नशिप अवसर के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवार।


आवश्यकताएं
  • आधार कार्ड अथवा वैध पहचान प्रमाण।

  • उत्तर प्रदेश निवास प्रमाणपत्र, जहां लागू हो।

  • कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र/अंकपत्र।

  • कक्षा 12वीं का प्रमाणपत्र/अंकपत्र, जहां लागू हो।

  • स्नातक का प्रमाणपत्र/अंकपत्र, जहां लागू हो।

  • संस्थान का पहचान पत्र अथवा अध्ययन प्रमाणपत्र।

  • पासपोर्ट साइज फोटो।

  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी।

  • बैंक पासबुक अथवा बैंक खाता विवरण।

  • बायोडाटा/Resume।


मोड

ऑनलाइन


हम आपके सहयोग के लिए हमेशा उपलब्ध हैं!
योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु हमसे संपर्क करें

हेल्प डेस्क नंबर +91-9005604448